छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग मूर्ति पूजा नहीं करते, इसलिए मुस्लिम समाज गरबा के आयोजन से दूर रहें

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग मूर्ति पूजा नहीं करते, इसलिए मुस्लिम समाज गरबा के आयोजन से दूर रहें।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग ही ऐसे आयोजनों में गड़बड़ी करते हैं, जिसके कारण पूरा समाज बदनाम होता है। बेहतर यह है कि मुस्लिम समाज को ऐसे आयोजनों से दूरी बनाए रखना चाहिए।

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शारदीय नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं से कहा है कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाए। युवा आयोजकों की अनुमति और अपने परिवार की महिलाओं के साथ ही इसमें शामिल हों। पहचान छुपाने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान पर सहमति देते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग पूजा में हिस्सा नहीं लेते, तो उन्हें गरबा, डांडिया जैसे कार्यकम से दूरी बनाए रखना चाहिए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग नाम बदलकर जाते हैं, तो उनपर एफआईआर होनी चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि हर समाज की बात है। दो, चार, पांच लोग ही गड़बड़ी करते हैं और पूरा समाज बदनाम होता है।

गरबा को लेकर हमेशा यह शिकायत रहती है कि मुस्लिम युवक वहां बदमाशी करते हैं, इसलिए मुस्लिम समाज बदनाम होता है। वैमनस्यता न फैले, इसलिए आग्रह कर रहा हूं कि किसी को भी जो दुर्गा मां की अराधना न करता हो। हमारे धर्म को न मानता हो तो उसे गरबा में नहीं जाना चाहिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोई गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version