प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश में 75वाँ स्वतंत्रता दिवस कोरोना महामारी के कारण फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सीमित कार्यक्रम के साथ गरिमामय तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के साथ शहीदों के परिवारों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

महासमुंद में गृह मंत्री साहू ने फहराया तिरंगा

महासमुन्द जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण किया. मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के बाद जिले के 19 शहीद परिवारों के परिजनों का सम्मान किया गया. इसके साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटम प्रदान किया गया.

 

बिलासपुर में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने तिरंगा फहराया. कोरोना काल में गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम को सीमित किया गया था. सुरक्षा बलों की केवल तीन टुकड़ियों ने सलामी दी. मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के अलावा कोरोना काल में सेवा देने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, एसपी दीपक कुमार झा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

डॉ. शैलेंद्र साहू के परिजनों का किया गया सम्मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया. इस अवसर पर कोरोना वॉरियर्स के योगदान को भी याद करते हुए उनका सम्मान किया गया. इसके अलावा कोरोनाकाल में मरीजों की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले डॉ. शैलेन्द्र साहू के परिजनों का सम्मान किया गया.

 

Exit mobile version