
पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरी के मुर्गा बाजार में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद चारामा थाना, कोरर थाना और हल्बा चौकी की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा।
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने 16 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ चारामा थाने में अपराध क्रमांक 236/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में कांकेर जिले के अलग-अलग गांवों और शहरों के निवासी शामिल हैं। इनमें धमतरी जिले के प्रमेश यादव और उमेंद्र मंडावी के साथ बिलासपुर निवासी विकास साहू भी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में खुमान गोटा, वेदप्रकाश गोटा, आशीष दीक्षित, सहदेव साहू, अनित जुरी, देव चन्द कोमर्रा, लक्ष्मण जुर्री, पुष्कर साहू, पप्पू उर्फ जागेश्वर कुंजाम, ललित कुमार नाग, तिलक कुमार सार्फे, समरथ नुरेटी और पूनाराम मंडावी शामिल हैं।
31.53 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने मौके से 54 हजार 500 रुपए कैश, 3 चारपहिया वाहन, 6 बाइक और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन सभी की अनुमानित कीमत 31 लाख 53 हजार रुपए बताई गई है।