राजधानी रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर ने आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर ने आत्महत्या कर ली। टीचर का शव स्कूल परिसर के अंदर मिला है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में मामला अफेयर से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, टीचर जिस लड़की को पसंद करते थे, उसकी सगाई दूसरी जगह होने के बाद से वे परेशान थे।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अमित पोददार (26) पश्चिम बंगाल के शंकरपुर मालदोई के रहने वाले थे। वे पिछले डेढ़ साल से ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर पढ़ा रहे थे। शुक्रवार की शाम अमित स्कूल कैंपस में सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार, अमित एक लड़की को पसंद करते थे। लड़की के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद लड़की की सगाई भी हो गई। बताया जा रहा है कि इस बात से अमित काफी दुखी थे। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने स्कूल परिसर में घटना होने की पुष्टि की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले अमित की किसी से बातचीत या विवाद तो नहीं हुआ था। मामले में स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन ने दुख जताते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में वह अमित के परिवार के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।

Exit mobile version