राजनांदगांव शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर, आधुनिक और सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर, आधुनिक और सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बिजली विभाग और CSPDCL ने अभियान और समीक्षा बैठकें शुरू की हैं। शहर के मुख्य बाजारों में फैले असुरक्षित केबल जाल को हटाकर तारों को व्यवस्थित किया जाएगा।

कैलाश नगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में BSNL, रिलायंस जियो, एयरटेल और केबल ऑपरेटरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहर में फैले असुरक्षित और बेतरतीब केबलों को व्यवस्थित करने की योजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों और बिजली व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

14 सितंबर तक सड़क पार केबल होंगे व्यवस्थित

पहले चरण में 14 सितंबर तक रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, सदर बाजार, हलवाई लाइन, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर क्षेत्र, गुड़ाकू लाइन और आजाद चौक में सड़क पार करने वाले केबलों को व्यवस्थित किया जाएगा। इन्हें पोल के समानांतर लगाया जाएगा।

28 सितंबर तक हटेंगे अतिरिक्त तार

दूसरे चरण में 14 से 28 सितंबर तक बिजली के खंभों पर लटके अतिरिक्त तारों के बंडल हटाए जाएंगे। इससे सड़कों और बाजारों में तारों का जाल कम होगा और व्यवस्था सुरक्षित होगी।

बैठक में ये अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी और कार्यपालन अभियंता सरदार गुरदयाल सिंह फ्लोरा ने की। बैठक में BSNL से मोहन जायसवाल, जियो से अजय कुमार वर्मा, एयरटेल से ऋतुराज ओझा और संदीप सिंह रहंगडाले तथा सरदार रघुबीर सिंह भाटिया मौजूद रहे।

2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत राजनांदगांव शहर के लिए 2.31 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके तहत करीब 50 नए बिजली खंभे और नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। तारों की क्षमता बढ़ाने के साथ लटके हुए तारों की मरम्मत भी की जाएगी। इससे शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

गणेशोत्सव से पहले काम पूरा करने के निर्देश

महापौर मधुसूदन यादव ने अधिकारियों के साथ शहर की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणेशोत्सव को देखते हुए जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version