Congress news today: सुबह कांग्रेस एक हैरान करने वाले दावे के साथ सामने आई

रविवार देर शाम पंचायत चुनाव प्रदेश में खत्म हो चुके हैं। करीब 77.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। मगर सोमवार की सुबह कांग्रेस एक हैरान करने वाले दावे के साथ सामने आ। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि हमारे नेताओं को उठवाने का काम भाजपा करने जा रही है। इसके लिए कलेक्टर SP और जिलों में SDOP को निर्देश दिए जा चुके हैं।दूसरी तरफ भाजपा ने तीसरे चरण की वोटिंग के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा किया है। पंचायत चुनावों के संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि हमें बहुमत मिला है। हर जिले में हमारे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायतों में होंगे।

कांग्रेस क्या बोली

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- तीसरे चरण के परिणाम आ रहे हैं पूरे परिणाम आना बाकी है , उसके हिसाब से तीसरे चरण में कांग्रेस को बहुमत मिला है। हमें उम्मीद है कि 23 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे । बीजेपी सत्ता के प्रभाव में झूठा दावा कर रही है कि उनके अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों को, पुलिस अधिकारियों को निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्ला ने कहा- भाजपा अलोकतांत्रिक कदम उठाने जा रही है। भाजपा ने कलेक्टर SP को जवाबदारी दी है कि जिला पंचायत सदस्यों को उठाकर ले आए यह बेहद अलोकतांत्रिक कदम है।

BJP क्या बोली

सौरभ सिंह ने दावा किया कि तीसरे चरण में 147 से सीटों में वोटिंग हुई थी, जिसमें 143 सीटों की जानकारी भाजपा के पास आई है। इसमें 103 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत के सदस्य चुनकर आए हैं। लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। जो जनपद की जानकारी आई है उसके अनुसार अभी तक करीब 100 जनपद पंचायत की जानकारी आई है उसमें से 90 जनपद पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे