1 अनार 100 बीमार क्यों कहा जाता है, जानें कौन-कौन से विटामिन मिनरल पाए जाते हैं

Chhattisgarh Crimes

फलों का राजा भले ही आम हो लेकिन अनार भी किसी से कम नहीं है। अनार के लाल-लाल छोटे-छोटे दाने पोष्टिक तत्वों से भरपूर हैं। अनार में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करते हैं। तभी तो कहा जाता है एक अनार और सौ बीमार, यानि एक अनार सौ बीमारों को ठीक कर सकता है। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, आयरन, जिंक, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। अनार खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। अनार खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। अनार खाने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। महिलाओं को अपनी डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान अनार जरूर खाना चाहिए। जानिए रोज अनार खाने के फायदे।

अनार खाने के फायदे (Anar Khane Ke Fayde)

  1. खून की कमी दूर करे- अनार खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। जो लोग रोजाना अनार खाते हैं उनके शरीर में हीमोग्लोबिन अच्छा रहता है। अनार खाने से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनती हैं जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं।
  2. डायबिटीज में फायदेमंद- भले ही अनार का स्वाद मीठा होता है लेकिन डायबिटीज के मरीज अनार खा सकते हैं। अनार में पाए जाने वाले एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अनार खाने से डायबिटीज रोगियों की सेहत अच्छी रहती है।
  3. पाचन में सुधार- अनार फाइबर से भरपूर होता है जिससे पाचन ठीक रहता है। अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी होता है जो पेट की बीमारियों को दूर करता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक तरह का बैक्टीरिया होता है जो पेट में पाया जाता है।
  4. प्रेगनेंसी में देता है फायदे- अनार में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा को सेफ रखते हैं। अनार खाने से फोलेट की कमी को पूरा किया जा सकता है। गर्भवती महिला और शिशु की सेहत के लिए भी अनार फायदेमंद होता है।
  5. दिल को बनाता है हेल्दी- अनार में एंटीएथीरियोजेनिक और एंटीहाइपरटेंसिव तत्व होते हैं जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। इससे हार्ट यानि दिल की सेहत को भी अच्छी किया जा सकता है। बुढ़ापे में भूलने की बीमारी अल्जाइमर को भी अनार खाकर कम किया जा सकता है।
Exit mobile version