नीरज चोपड़ा सहित 11 को खेल रत्न अवॉर्ड

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली. नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। इनमें पांच पैराएथलीट्स भी शामिल हैं।

नीरज के अलावा इस लिस्ट में रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (ह़ॉकी), लवलिना बोरगोहेन (बॉक्सिंग), सुनील क्षेत्री (फुटबॉल), मिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), सुमित अंटिल (बैडमिंटन), अवनि लेखरा (शूटिंग), कृष्णा नागर (बैडमिंटन) और एम नरवाल के नाम मौजूद हैं। कमेटी ने 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

हाल ही में बदला है अवॉर्ड का नाम

खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था।

विश्वनाथन आनंद बने थे पहले खेल रत्न

खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत 1991-92 से हुई थी। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पहला खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। 2020 तक 43 खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Exit mobile version