ढाबा से 12 पाव देशी दारू जब्त

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में सोमवार 25.12.2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत हमर ढाबा साकीन भगतदेवरी थाना-सांकरा से अवैध रूप से छ. ग. राज्य निर्मित देशी मदिरा प्लेन का लेबल लगा 180 मि.ली. क्षमता वाले 12 नग पाव कुल मात्रा 2.160 लीटर जप्त कर आरोपी कमल अग्रवाल साकीन हमर ढाबा साकिन भगत देवरी थाना सांकरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सांकरा अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।

Exit mobile version