प्रदेश में आज हुई 1229 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, 10 मरीजों ने गंवाई अपनी जान

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1229 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 716 मरीज इस वायरस को मात दी है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इस वायरस से संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई। आज मिले पॉजिटिव मरीजों के साथ अब प्रदेश में 20,048 एक्टिव मरीज है। वहीं अब तक प्रदेश में 2,23,772 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 82, राजनांदगांव 83, बालोद 74, बेमेतरा 26, कबीरधाम 23, रायपुर 143, धमतरी 39, बलौदाबाजार 81, महासमुंद 29, गरियाबंद 26, बिलासपुर 117, रायगढ़ 73, कोरबा 86, जांजगीर-चांपा 57, मुंगेली 16, जीपीएम 4, सरगुजा 67, कोरिया 43, सूरजपुर 42, बलरामपुर 21, जशपुर 11, बस्तर 15, कोंडागांव 11, दंतेवाड़ा 10, सुकमा 7, कांकेर 21, नारायणपुर 11, बीजापुर 8 अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Exit mobile version