बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आरक्षक द्वारा अपने उम्र से 13 साल बड़ी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक सबन्ध बनाता रहा और जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो अपने वादे से मुकर गया। महिला ने रतनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है ।
महिला की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने 17वीं बटालियन कबीरधाम में पदस्थ आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आरक्षक 24 वर्षीय भूपेन्द्र साहू का रतनपुर क्षेत्र की 37 वर्षीय महिला से मिस कॉल से पहचान हुई।
महिला से बात करने का सिलसिला शुरू हुआ। आरक्षक छुट्टी में रतनपुर पहुंचा तो महिला से मुलाकात हुई। इस दौरान आरक्षक महिला को शादी के झांसे में लिया और उसके साथ बलात्कार किया। यह सिलसिला तीन साल तक चलता रहा। शादी को लेकर जब महिला ने दबाव बनाना शुरू किया तो भूपेन्द्र शादी करने की बात से मुकर गया। महिला की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
महिला से ले चूका है लाखों रुपये
महिला का आरोप है कि इस दौरान आरक्षक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह जब भी शादी की बात करती तो टाल जाता। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल उससे घर बनवाने और खर्च के नाम पर 10 से 12 लाख रुपए ऐंठ चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।