रायपुर में चाकूबाजी की 2 घटना, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी पुलिस की चेकिंग अभियान के बाद भी शहर में चाकूबाजी की वारदातें नहीं थम रही है. पुलिसिंग से ज्यादा तेज चाकूबाज हो गए हैं. चाकूबाजों को पुलिस का खौफ नहीं है. शनिवार रात गुढ़ियारी और पंडरी इलाके में चाकूबाजी की दो वारदातों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. एक के बाद एक वारदात से राजधानी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं. लग रहा राजधानी में बदमाश बेखौफ हो गए हैं.

पंडरी के खपराभट्ठी इलाके में शादी समारोह में ईरानी डेरे के बदमाशों ने हमला कर दिया. दूल्हे सहित पांच लोगों को बदमाशों ने चाकू मारा है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दिलकश सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Exit mobile version