11 केवी की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत

  • हार्वेस्टर को बिजली तार उठा कर पार कराने की कोशिश में घटित हुई घटना
  • हार्वेस्टर मालिक द्वारा तत्काल मुआवज़ा देने की बात कही गई थी
  • मृतक युवक परिवार का इकलौता चश्मोचिराग था, वहीं एक बड़ी व एक छोटी बहन

Chhattisgarh Crimes

सक्ती। अचनाकपुर के सोनू सिदार की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे जामपाली का हार्वेस्टर मेकेनिक काम के लिए अचनाकपुर की ओर जा रहा था, वहीं रास्ते मे 11 केवी लाइन गुजरी थी जहां हार्वेस्टर को निकलने में परेसानी हो रही थी। हार्वेस्टर के ड्राइवर द्वारा वहीं पास से गुजर रहे सोनू सिदार को बांस के सहारे 11 केवी तार को उठाने के लिए बोला गया, जिस पर सोनू हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ कर तार को हटा ही रहा था कि अचानक वह दूसरे तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही सोनू सिदार की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया, वहीं मार्ग कायम कर जांच में लिया।

बता दें कि सोनू सिदार 21 वर्ष अचनाकपुर का निवासी है और अपने मां बाप का इकलौता लड़का था, मृतक के दो बहनें भी हैं, उनमें से एक बड़ी बहन की शादी हो गई है वहीं छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उक्त मामले में यह भी जानकारी मिली है कि जामपाली निवासी हार्वेस्टर मालिक द्वारा 5 लाख रुपए मृतक के परिजनों को तात्कालिक मुआवज़ा देने हेतु पुलिस के समक्ष कहा गया है, समाचार लिखे जाने तक मुआवजे की राशि परिजनों को अप्राप्त है वहीं मामले को रफादफा करने की भी कोशिश कुछ रसूखदारों द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version