प्रदेश में शुक्रवार को मिले 2637 नए मरीज, 5 की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 1 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 2637 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 29693 हो गए हैं। आज कुल 2586 मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए।

आज मिले मरीजों में दुर्ग 362, राजनंदगांव से 152 बालोद से 81 बेमेतरा से 19 कबीरधाम से 43 रायपुर से 395 धमतरी से 36 बलौदा बाजार से 117 महासमुंद से 59 गरियाबंद से 57 बिलासपुर से 158 रायगढ़ से 218 कोरबा से 179 जांजगीर-चांपा 200 मुंगेली से 37 गौरेला पेंड्रा मरवाही से 0 सरगुजा से 52 कोरिया से 35 सूरजपुर से 50 बलरामपुर से 14 जशपुर से 8 कोंडागांव से 43 दंतेवाड़ा से 90, कांकेर से 27, नारायणपुर से 19 और बीजापुर से 55 है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 118790 संक्रमित मिले है, जिसमें 88095 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 1002 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 29693 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

Exit mobile version