37 हजार लोगों ने घर बैठे बनवा लिए मूल निवासी, जन्म-मृत्यु, आय जैसे एक दर्जन सर्टिफिकेट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सरकार प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर, एजेंट्स के जाल का सामना करना पड़ रहा था। मगर छत्तीसगढ़ के 37 हजार से ज्यादा लोगों ने ऐसे डॉक्यूमेंट्स घर बैठे बनवा लिए हैं। प्रदेश में मितान स्कीम के तहत ये फायदा लोगों को मिल रहा है। खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को उनके डॉक्यूमेंट घर पहुंचाकर दिए जा रहे हैं। इस सर्विस का फायदा एक फोन कॉल पर लोगों के मिल सकता है, कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

इसी साल 1 मई से मुख्यमंत्री मितान योजना शुरु हुई थी। शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 47400 लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर ही प्राप्त करने के लिए अपाइंटमंेट बुक कराया है। 37700 से अधिक लोगों को घर पर ही उनके डॉक्यूमेंट मिल गए हैं, किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। 96 हजार लोगों ने टाेल फ्री नंबर से जानकारी हासिल की है।

जानिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट बनेंगे

जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डूप्लीकेट जैसी सेवाएं टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क करके के हासिल की जा सकती हैं। फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में इसे लागू किया जाना है।

Exit mobile version