छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रतनजोत का फल खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रतनजोत का फल खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। घटना भखारा क्षेत्र में रामायण कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां 10 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, रामायण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रतनजोत के फल को चिरौंजी समझकर खा लिया। इसे देखकर शुरुआत में पालक भी भ्रमित थे और उन्हें लगा कि बच्चों की तबीयत भंडारे का खाना खाने से बिगड़ी होगी।

रतनजोत खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पालकों ने तत्काल बच्चों को पास के प्राथमिक उपचार केंद्र कोर्रा गांव ले गए। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने रतनजोत का सेवन किया था।

जिला अस्पताल रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर बच्चों को धमतरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीण भीषण साहू और यामिनी साहू ने बताया कि गांव में बच्चों के अलावा कई वयस्कों ने भी रतनजोत खाया था, जिससे कुल 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Exit mobile version