गैंग बनाकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के उरला इलाके की पुलिस ने चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इन चारों ने गैंग बनाकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। एक युवक को लूटा भी मगर कुछ ही देर में पकड़े गए। 18- 19 साल के लड़कों ने पैसे कमाने का शॉर्टकट इस्तेमाल करते हुए गुनाह की दुनिया में कदम रख दिया। इससे पहले मारपीट की छोटी मोटी वारदातों में भी शामिल रहे थे।

गिरफ्तार हुए लड़कों में 19 साल का सूरज डांडिया, 18 साल का सूरज साहू, 18 साल का मनीष साहू और 21 साल का पुरुषोत्तम विश्वकर्मा शामिल है। यह सभी बिरगांव इलाके की ही रहने वाले हैं। चारों लूट की वारदात में शामिल थे।

कानू शरण नाम का युवक उरला के बाजार में सब्जी खरीदने गया था। तभी सूरज और उसके दोस्तों ने कानू को घेर लिया। पहले उसका मोबाइल लूटने की कोशिश की। सफल नहीं हुए तो मारपीट करते हुए कानु के जेब में रखे 10 हजार लूट कर भाग गए। लोगों ने पुलिस को खबर दी।

बाजार के पास ही पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भागते हुए सूरज को पकड़ लिया। इसके बाद उसके तीन साथियों का भी पता कुछ ही देर बाद चल गया। बाकी के तीन युवक भी गिरफ्तार हो गए और इनके पास रखे लूट के 10 हजार भी बरामद कर लिए गए। बदमाशों ने बताया कि अपनी जेब खर्च के लिए वो इस लूट की वारदात को अंजाम देना चाह रहे थे।

Exit mobile version