सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

सुकमा। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

मृतकों के नाम

मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल
मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
मौसम अरजो, उम्र 32 साल
करका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
सवलम लच्छा
कारम सत्यम, उम्र 35 साल
कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
पोड़ियाम एंका

Exit mobile version