नवा खाई मिलन समारोह में समाज की एकता और संगठन पर दिया जोर

Chhattisgarh Crimes युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज सर्कल जिड़ार के तत्वावधान में नवा खाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदि शक्ति बूढ़ादेव महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद नए चिवड़ा का भोग अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्कल अध्यक्ष श्री सुंदर सिंह कपिल ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे के साथ संगठित होकर सामाजिक विकास में योगदान देने की बात कही।

इस अवसर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, भाठीगढ़ राज महासचिव सुखराम नागेश, उपाध्यक्ष बीर सिंह मरकाम, सचिव लोकेश कुमार नागेश, संरक्षक मुकेश कपिल, कोषाध्यक्ष लखन लाल मरकाम सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जीवन मरकाम, ओमप्रकाश कोमर्रा, चैन सिंह मरकाम, मिलन मरकाम, किशोर मरकाम, देवसिंह मरकाम, रायसिंह कपिल, फुलचंद कपिल, गणेशराम नागेश, फरसुराम ओंटी, बल्लूराम कपिल सहित अन्य समाजजन शामिल हुए।

वहीं महिला प्रभाग से दुलेश्वरी नागेश, नीरा कपिल, प्रियंका कपिल, तारामति, रूक्मणी मरकाम, नारा मरकाम एवं ओमबाई नागेश सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही। समारोह में सर्कल के प्रमुख सयाना, मातृशक्ति, युवा शक्ति, युवतियों के साथ बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

नवा खाई मिलन समारोह में समाज के लोगों ने आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Exit mobile version