दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी नक्सली DVCM सुधाकर भी मारा गया…

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 महिला माओवादी सहित 5 नक्सली मारे गए हैं. इलमिडी थानाक्षेत्र के सेमलडोडी और तेलंगाना के पेरुर के पेनुगोलु गांव में ग्रे हाउंड्स और DRG/CRPF के साथ मुठभेड़ में 1 महिला माओवादी सहित 4 नक्सली ढेर हो गए.

मुठभेड़ में DVCM सुधाकर की भी मौत हो गई है. सुधाकर पर 8 लाख का इनाम था. वही मारजुम इलाके में 1 महिला नक्सली ढेर हो गई. मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त ACM मुन्नी के रूप में की गई. एनकाउंटर में ग्रे हाउंड का एक जवान जख्मी हुआ है. घायल जवान को इलाज के लिए हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर वारंगल भेजा गया है. बस्तर IG पी. सुंदरराज ने ये जानकारी दी है.

Exit mobile version