50 लाख का हुक्का बरामद, तीन कमरों में हुक्का सामग्री भरा देख पुलिस पार्टी भी चौंक गई

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्के का जखीरा बरामद किया है। लगभग तीन कमरों में भरे 50 लाख का हुक्का जब्त किया गया है। ये कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के बाद खम्हारडीह पुलिस के द्वारा की गई है।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ राजधानी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली कि, राजीव नगर एम 34 में अशोक मंधानी के द्वारा हुक्का बेचा और पिलाया जा रहा है।

इस सूचना एसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एएसपी अभिषेक माहेश्वरी और शहर एएसपी तारकेश्वर पटेल को जाँच कर आरोपी को गिरफ़्तार करने के निर्देश दिए गए। सायबर सेल और खम्हारडीह पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक मंधानी को हुक्का पिलाते और बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के मकान के तीन कमरों से लगभग 50 लाख का हुका पॉट और फ्लेवर, जर्दा पाइप बरामद किया गया है। जब्त सामान में कुल 3,000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1,100 नग पाईप, 1,000 नग चिलम पाईप, 01 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स है। साथ ही आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, वो हुक्का की बिक्री का भी काम करता था।

Exit mobile version