छत्तीसगढ़ में आज मिले 5614 मरीज, 9 की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 5614 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 5796 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 09 मरीज की मौत हुई है.

आज भी रायपुर में सबसे ज्यादा 1499 नए मरीज मिले है। बिलासपुर में 307, रायगढ़ में 528, दुर्ग में 734, कोरबा में 308, जांजगीर चांपा में 307, महासमुंद में65, गरियाबंद में 39, जशपुर में 190, बालोद में 109, बलौदाबाजार में 63, सरगुजा में48, धमतरी में 146, बस्तर में 51, राजनांदगांव में 313 मरीज मिले हैं।

Exit mobile version