मोदी कैबिनेट में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ, बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा, लेकिन इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

मोदी के घर पहुंचे नेताओं में शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी भी पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए।

TDP सांसद राम मोहन नायडू (36) राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे। इधर, महाराष्ट्र में NCP (अजित पवार गुट) के किसी नेता के पास मंत्री पद के लिए फोन नहीं आया है। इसे लेकर NCP नेताओं के नाराजगी है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में NCP नेता सुनील तटकरे के घर NCP नेताओं को मनाने में जुटे हैं।

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास PMO से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।

ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू

सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।

तोखन साहू ने पंच से संसद तक का तय किया सफर…

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित

तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

  • 1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
  • 2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से
  • 2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
  • 2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
  • 2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
  • 2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
  • 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
  • 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
  • 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
  • 2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मोदी

शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।

पीएम आवास पर ये नेता पहुंचे

पीएम आवास पर जो 63 नेता पहुंचे हैं, उनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एस जयशंकर, जयंत चौधरी, किरण रिजिजू, अनुप्रिया पटेल, रवनीत सिंह बिट्टू, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, राजीव (ललन) सिंह, संजय सेठ, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, रामदास अठावले, नित्यानंद राय, बीएल वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, राव इंद्रजीत सिंह, अजय टम्टा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, बंदी संजय आदि शामिम हैं। इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

Exit mobile version