तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत, लंच ब्रेक के दौरान स्कूल से निकलकर गया था खेलने

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोंदवारा इलाके के शीतला तालाब में एक 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा स्कूल गया हुआ था. लंच ब्रेक के दौरान वह स्कूल से निकल कर तालाब के पास खेलने के लिए चला गया. इस दौरान वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है कि लंच ब्रेक के दौरान बच्चा स्कूल के बाहर निकला और किसी को पता नहीं चला.

Exit mobile version