नाबालिग लड़की से 13 दिनों तक 8 लोगों ने किया रेप, 2 गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार

Chhattisgarh Crimes
बलरामपुर। जिले के राजपुर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, 16 साल की लड़की के साथ 13 दिनों तक 8 लोगों ने अलग-अलग दिन रेप किया।
परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अम्बिकापुर से पीड़िता को बरामद किया। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 6 आरोपी फरार हैं। बताया जाता है कि नाबालिग पीड़िता को एक युवक ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर अम्बिकापुर ले गया।

आरोपी ने पीड़िता के साथ कुछ दिनों तक रेप किया, फिर उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। पीड़िता के साथ 8 लोगों ने अलग-अलग दिन बलात्कार किया।

इधर, परिजन ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 8 आरोपियों पर रेप का केस दर्ज किया है।

Exit mobile version