देश में 24 घंटे में 89,019 कोरोना केस सामने आए, एक दिन में 713 संक्रमितों की मौत

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।

देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Exit mobile version