छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। संगठन ने सभी सदस्यों और चुनाव में शामिल होने के इच्छुक युवाओं से तय समय-सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और शिकायतें सामने आ रही थीं। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और नियमों को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व तक शिकायतें पहुंचाई थीं।

इसी विवाद के बीच युवा कांग्रेस प्रभारी स्मृति रंजन लेंका 17 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है।

दौरे के दौरान चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनी गईं। चुनाव में सामने आई कथित अनियमितताओं, नियमों में बदलाव और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई।

राजीव भवन में हुई कार्यकर्ताओं से चर्चा

17 अगस्त को रायपुर के राजीव भवन, शंकर नगर में प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लेंका और चुनाव पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसमें चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतें और आपत्तियां राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखीं।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिकायतों को समझने के साथ इनके निराकरण को लेकर आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की।

मीडिया में मामला उठा तो राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया संज्ञान

युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं ने जो सवाल उठाए थे, उन्हें मीडिया में भी प्रमुखता से जगह मिली। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने मामले का संज्ञान लिया और पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ भेजकर सीधे कार्यकर्ताओं से बात करने का फैसला किया।

अब नई चुनावी समय-सारिणी की घोषणा के बाद संगठन के सामने चुनौती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी प्रक्रिया कराने की है। 30 अगस्त से शुरू होने वाली चुनावी प्रक्रिया 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

Exit mobile version