
किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स
छुरा-भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तिकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके । राज्य में महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने सुगम बनाया जा सके। उक्त उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से प्रारंभ की जा रही है।
A
इसी तारतम्य में जनपद पंचायत छुरा के सभा कक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के सभी पंचायत सचिव की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी के द्वारा विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में सभी पंचायत सचिवों की बैठक लेकर अवश्यक निर्देश दिया गया।
जिसमें ब्लाक स्तर पर कब कहां शिविर आयोजित की जाएगी और क्या क्या तैयारी करनी होगी, इस संबंध में सभी पंचायत सचिवों को बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।