28 मार्च को BJP महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

28 मार्च को BJP महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजChhattisgarh Crimes

रायपुर नगर निगम का बजट 28 मार्च 2025 को पेश किया जाएगा। इस बार, 15 साल बाद बीजेपी महापौर मीनल चौबे अपना पहला बजट पेश करेंगी। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए सुविधाओं से भरपूर होगा और इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को हल करना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ विशेष किया जाएगा।महापौर मीनल चौबे ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बजट सिर्फ कट, कॉपी, पेस्ट नहीं बल्कि वास्तविक होगा। इसे धरातल पर उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी। इससे पहले पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने 2024 में 1901 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जिसमें कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन धरातल पर अधिकांश योजनाओं का कोई असर नहीं पड़ा। अब, महापौर मीनल चौबे ने कहा कि उनका बजट नए प्रोजेक्ट्स और योजनाओं के साथ आएगा।

पार्किंग और ट्रैफिक सुधार

नगर निगम ने पंडरी मार्केट में मैकेनिकल मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई है। यह पार्किंग तीन फ्लोर की होगी, जिसमें 250 कारों की पार्किंग क्षमता होगी। यह पार्किंग सिस्टम लोहे के स्ट्रक्चर और चैन सिस्टम पर आधारित होगा। पंडरी और गंज मैदान में पार्किंग निर्माण से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।पिछली घोषणाओं की समीक्षा और भविष्य की योजनाएं

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पिछली योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और जो अच्छी योजनाएं थीं। इस बजट में फिर से शामिल किया जाएगा। साथ ही, इस बार बजट में सभी जरूरी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे शहर की ट्रैफिक समस्या, पार्किंग और अन्य आवश्यक सेवाओं में सुधार हो सके।नवनियुक्त 9 एमआईसी सदस्यों ने संभाला पदभार

नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में नवनियुक्त 9 सदस्यों ने पदभार ग्रहण कर लिया। बुधवार को निगम मुख्यालय में गणेश पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सदस्यों ने पदभार संभाला। महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नव नियुक्त एमआईसी सदस्यों में गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पाण्डेय, संजना हियाल, संतोष सीमा साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, नंदकिशोर साहू, महेंद्र खोडियार और खेम कुमार सेन शामिल हैं। सभी सदस्यों का नागरिकों, पार्षदों और नगर निगम कर्मचारियों ने फूलमालाओं और बुके के साथ स्वागत किया। महापौर ने कहा कि सभी सदस्य शहर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।नगर निगम महापौर मीनल चौबे 27 मार्च को दोपहर 3 बजे महात्मा गांधी सदन में एमआईसी बैठक लेंगी। इस बैठक में बजट संबंधी प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। निगम प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स की घोषणा

इस बार के बजट में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जाएगी। इनमें से प्रमुख है कि दो मल्टीलेवल पार्किंग, जो ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए बनाई जाएंगी। इसके अलावा रायपुर की सड़कों को गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा, जैसे घड़ी चौक से शंकर नगर चौक तक पहले गौरव पथ को बनाया गया था। रायपुरा से महादेव घाट तक की सड़क को भी गौरव पथ में बदलने का प्लान है।

इसके अलावा शहर में दो कमर्शियल कांप्लेक्स बनाने की भी योजना है। एक डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और दूसरा शंकर नगर में क्रिस्टल आर्केड के सामने। इस बजट में महिला वर्किंग वुमन हॉस्टल की घोषणा भी की जाएगी, जिससे कामकाजी महिलाओं को लाभ मिलेगा।