जांजगीर:थाना पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा में सट्टा खिलाते एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी रामसरकार कश्यप(52) वार्ड क्रमांक 06 चंडीपारा का रहने वाला है। वह अपने घर के सामने सार्वजनिक जगह पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा था। उसके पास से एक कागज में विभिन्न अंकों में लिखी सट्टा पट्टी, एक नीला डॉट पेन और 3350 रुपए नकद जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।