नगरनार स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने 13 तथा 14 अप्रैल, 2025 को सभी इकाइयों में रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया है। जो संयंत्र की प्रक्रिया उत्कृष्टता को उजागर करता है। 13 अप्रैल को एक एनएसएल के ब्लास्ट फर्नेस ने एक ही दिन 10,169 टन हॉट स्टिल का उत्पादन किया, जो इसकी डिजाइन की गई अधिकतम क्षमता को पार कर गया। और 2.26 टन/घन लीटर के उत्पादन तक पहुंच गया।
एनएसएल रेटेड प्रदर्शन स्तरों को पार कर रहा
अगस्त 2023 में चालू की गई इस फर्नेस की उपयोगी मात्रा 4,506 क्यूलबक लीटर है और इसे 9,500 टीपीडी के औसत हॉट स्टिल उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया था। 14 अप्रैल, 2025 को एनएसएल ने रिकार्ड तो़ड़ प्रदर्शन करते हुए सिंटर प्लांट ने 12,385 टन का अपना अब तक का सबसे अधिक दैनिक उत्पादन दर्ज किया।
एनएसएल का ये ऐतिहासिक प्रदर्शन इस्पात उत्पादन में सराहनीय कदम
एनएमडीसी स्टील के अध्यक्ष व सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएल का ये ऐतिहासिक प्रदर्शन इस्पात उत्पादन में सराहनीय कदम है। निर्माण के के कुछ ही दिनोंके भीतर डिजाइन क्षमता को पार करना हमारी इंजीनियरिंग व कुशल टीम क्षमता को दिखाता है।
स्टील मेल्टिँग शाप – 47 हीट टैप्ड तथा 8,600 टन लिक्विड स्टील
थिन स्लैब कास्टर – 8,477 टन क्रूड स्टील
हॉट स्टिप मिल- 8,260 टन एचआर कॉइल