तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ की वजह से प्रदेश में गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को 43.8 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा।

रायपुर में लू जैसे हालात, अभी राहत नहीं

राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। गर्म हवाएं और उमस से लोग बेहाल रहे। अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

रायपुर में पिछले एक हफ्ते में मौसम का हाल

  • हफ्तेभर से भीषण गर्मी पड़ रही है।
  • अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है।
  • 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा तापमान रहा 44.4°C रहा।
  • रात का तापमान भी बढ़ा है, न्यूनतम 27 से 29°C के बीच रहा, रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
  • 23 और 24 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट थी लेकिन टेम्प्रेचर फिर से 43-44 डिग्री के आसपास पहुंच गया।