81 पाकिस्तानी वीजाधारी जिले में, छानबीन कर रही पुलिस, होगी वापसी

Chhattisgarh Crimes पाकिस्तान से आकर जिले में रहने वालों की पुलिस छानबीन कर रही है। अब तक 81 वीजाधारकों का पता चला है। इसमें कि कितने लॉन्ग टर्म और कितने शार्ट टर्म वीजा वाले है, इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले में ऐसे कई लोग हैं, जिनके माता पिता वर्षो पहले पाकिस्तान से आए थे। अब उनकी मौत हो चुकी है। उनके बच्चे यहीं पैदा हुए। अब वे बड़े हो गए। नागरिकता को लेकर उनको जानकारी नहीं है, वे यहीं पैदा हुए इसलिए भारत को नागरिक मानते हैं, लेकिन छानबीन से वे थोड़े सशंकित भी है। कई लोगों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी की है। अब वे लोग भी संशय में है।
  1. शॉर्ट टर्म वीजा

समय अवधि: आमतौर पर कुछ दिन से लेकर 90 दिन तक के लिए होता है। इसका उद्देश्य पर्यटन, बिजनेस मीटिंग, कॉन्फ्रें स, मेडिकल ट्रीटमेंट, शॉर्ट स्टडी कोर्स आदि के लिए। 

  1. लॉन्ग टर्म वीजा

समय अवधि: 6 महीने से लेकर कई साल तक के लिए होता है। इसका उद्देश्य पढ़ाई, काम, परिवार के साथ रहना या स्थायी निवास के लिए होता है।

यहां रहने वालों की पूरी सूची है। उनके दस्तावेजों को चेक कर रहे है। 81 लोगों के पास लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म वीजा है। पीएचक्यू से इसकी डिटेल मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। विजय अग्रवालएसएसपी दुर्ग