आदर्श गोठान भूतबेड़ा के बिगडे़ सौर ऊर्जा को बनाने वाला कोई नही

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। भीषण गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पानी के लिए कितना संकटों से गुजरना पड़ता है।यह उन ग्राम वासियों से पूछिए जो बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शासन प्रशासन के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को मिले इसके लिए विद्युत विहीन ग्रामों में सौर ऊर्जा या हैंड पंपों के माध्यम से पानी का व्यवस्था तो कर दिया जाता है।लेकिन उसके बिगड़ जाने के बाद कोई भी जिम्मेदार इसको बनाने के लिए तैयार नहीं होता। शायद बिगड़े हैंड पंपों के सुधार एवं सौर ऊर्जा पैनल के बिगड़ जाने के बाद उसके मरम्मत के लिए मैदानी इलाके में जिम्मेदारों को सरकार शायद फंड नहीं देती होगी जिसके वजह से आज तक के बिगड़ा हुआ है।Chhattisgarh Crimesji मामला विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजपडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूतबेड़ा के आदर्श गौठान का है। जहां के सौर ऊर्जा इनवायर्टर खराब हो जाने के कारण महीनो बीत जाने के बाद भी उसे ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सुधारा नहीं गया है। क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। गौठान क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों के द्वारा सौर ऊर्जा में आए खराबी को सुधारने की मांग ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से किया है।