सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम पकनी में शादी समारोह में हुई एक युवक की हत्या (Murder case) के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दोनों के बीच घटना दिवस को शराब व चखना खाने-पीने के दौरान विवाद हो गया था। इसी दौरान चचेरे भाई ने टांगी से वार कर उसे को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है
पूछताछ में उसने अनिल सिंह की हत्या (Murder case) करने का जुर्म कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा प्रदीप सिदार, एएसआई सुनील भारती, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक रविन्द्र जायसवाल, शेखर मानिकपुरी व सैनिक ज्वाला प्रसाद सक्रिय रहे।
इस बात को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में आरोपी (Murder case) जगदेव ने बताया कि गांव के शादी घर में अनिल सिंह मिला। यहां दोनों पास के खेत में जाकर खाए-पीए। इस दौरान खाने-पीने का सामान खत्म होने की बात को लेकर मृतक गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगा।