इंदागाँव मे पानी के लिए जद्दोजहद

Chhattisgarh Crimes

*हैंडपंप से निकल रहा चुना मिश्रित पानी, शुद्ध पेयजल के* *लिए ग्रामीणों को उठानी* *पड़ रही है भारी* *दिक्कत*, *जिला पंचायत सीईओ के आश्वासन पर भी नही हुआ अमल*।

 

*पूरन मेश्राम/मैनपुर* इन दोनों भीषण गर्मी के चलते वनांचल क्षेत्र में पानी के लिए ग्रामीणों को भयंकर जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अधिकांश नल जल योजना प्लाप साबित हो रहा है।घरो तक पाइपलाइन नहीं बिछी है तो कहीं चालू तक नहीं हो पाया है। कहीं तो सिर्फ पानी टंकी बनाकर ठेकेदारों के द्वारा छोड़ दिया गया है।भला कैसे गर्मियों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाएगी चिंता का विषय है। छत्तीसगढ़ क्राइम्स अखबार के संवाददाता को एक जागरूक ग्रामीण के द्वारा अपने गाँव मे पानी के किल्लत और समस्या वाला वीडियो एवं फोटो उपलब्ध कराई गई है जिनका विवरण हम बताने जा रहे हैं।

विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत इंदागाँव जहां की जनसंख्या लगभग 3000 एवं मकान संख्या 700 के आसपास होगी। वार्ड क्रमांक 6 कोयला भट्टी पारा जहां पर 50 मकान संख्या वहां एक ही हैंडपंप बोरिंग है जहां से लोगों की निस्तार होती है। सप्ताह भर से उस हैंडपंप से चुना मिश्रित पानी निकल रहा है। वार्ड वासी उस पानी को पीने मजबूर हो रहे हैं। भूंजिया पारा वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप ही नहीं है तो वही दंता पारा के ग्रामीण बोरिंग के अभाव में कुआं के पानी पीने मजबूर हो रहे हैं। हाल ही में सुसाइड मामले के जाँच मे आये विभागीय टीम के साथ तात्कालिक जिला पंचायत सीईओ द्वारा वार्ड क्रमांक 3 और 7 में पानी के किल्लत को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप बोरिंग खनन कराने का आश्वासन बाद भी अभी तक इस पर अमल नहीं हो पाया जिनका खेद ग्रामीणों को है। ग्राम इंदागाँव के ग्रामीणों ने भीषण पेयजल समस्या को देखते हुए यथासंभव चिन्हांकित स्थान वार्डो पर हैंडपंप बोरिंग खनन कराने का मांग जिला के कलेक्टर,सीईओ एवं संबंधित विभाग से किया है।