गरियाबंद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में उडी़सा प्रांत के 21 लीटर अवैध डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
*संपूर्ण कार्यवाही थाना देवभोग।*
पूरन मेश्राम/गरियाबंद।
नशे के विरुद्ध *नया सवेरा* अभियान अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर सक्रिय किया गया था। दिनांक 09.05.2025 व 10.05.2025 को दो अलग अलग मामलें 1. अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 34(2) छ0ग0 आब0 एक्ट के प्रकरण में घटना स्थल ग्राम लक्ष्मी चौक के पास ग्राम खम्हारगुड़ा से आरोपी बेनुराम यादव पिता दशरु यादव उम्र 59 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0) के द्वारा अवैध रूप से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु पैदल परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से उडी़सा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब 30 नग प्रत्येक में 200 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 6.00 लीटर कीमती 750 रूपये को जप्त किया गया। इसी तरह दूसरे प्रकरण अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 34(2) छ0ग0 आब0 एक्ट में घटना स्थल उधोराम कश्यप का खेत कच्ची रास्ता के मध्य ग्राम सागौनबाड़ी से खम्हारगुड़ा के पास आरोपी धर्मराज यादव पिता बेनुराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0) के अवैध रूप से उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छीपाकर रखे पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से उ़डीसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब 75 नग प्रत्येक में 200 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 15 लीटर किमती 1875 रूपये जप्त किया गया। उक्त दो प्रकरणों में कुल जुमला 21 बल्क लीटर उड़िसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर अलग-अलग प्रकरण में न्याय हिरासत में भेजा गया।
⚡ *गिरफ्तार आरोपी* –
01) बेनुराम यादव पिता दशरू यादव उम्र 59 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0)
02) धर्मराज यादव पिता बेनुराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन खम्हारगुड़ा थाना देवभोग
जिला गरियाबंद (छ0ग0)
*जप्त सामग्री*
कुल जुमला 21 बल्क लीटर उ़डीसा प्रांत निर्मित डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब