सूरजपुर की मेधावी छात्रा प्रत्याशा गोयल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर की मेधावी छात्रा प्रत्याशा गोयल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा ने 97.6% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रत्याशा ने विज्ञान विषय में 100% अंक प्राप्त कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। वह नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल की बेटी हैं। उनकी माता कनक गोयल शासकीय प्राथमिक शाला सूरजपुर में प्रधान पाठक हैं।

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर से पढ़ाई कर रही प्रत्याशा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वह हर परीक्षा में अव्वल रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों, शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया है। प्रत्याशा ने भविष्य में डॉक्टर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।बता दें कि CBSE ने 13 मई मंगलवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं। प्रगति ने 98.5 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं। वहीं टॉप 5 की बात करें तो 4 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।