छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का संचालन शुरू होगा। कैबिनेट के फैसले के बाद परिवहन विभाग ने बसों के संचालन के लिए खाका तैयार कर लिया है। पहले चरण में ग्राम पंचायतों को जनपद पंचायतों को जोड़ने की पहल की जाएगी। इसके साथ बसों के रूट भी लगभग फाइल कर लिया गया है।
परिवहन विभाग ने तय किया है कि बस्तर और सरगुजा में संचालित होने वाली बसें हाईटेक होनी चाहिए। सभी बसों में ट्रेकिंग सिस्टम और पैनिक बटन अनिवार्य किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति निर्मित होने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सकें।
परिवहन विभाग बसों के संचालन के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित करेगा। इसमें जिसकी निविदा कम होगी, उसे ही बस संचालन का मौका दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें केवल स्थानीय निवासियों को ही अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा एसटी-एससी, पिछड़ वर्ग, महिलाओं और नक्सल प्रभावितों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी।