रायपुर के दो होटलों में देह व्यापार

Chhattisgarh Crimesगंज इलाके के दो होटलों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित होने की भनक लगते ही पुलिस ने होटलों में छापा मारा और मौके से 10 कॉलगर्ल को पकड़ा। मामले में होटल संचालक, मैनेजरों की भूमिका भी संदिग्ध है।

पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड के दो होटलों में दिल्ली-मुंबई की कॉलगर्ल आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पाइंटर बनाकर होटल में भेजा।
देहव्यापार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छापा मारा। दोनों होटलों से 18 से 25 साल की 10 कॉलगर्ल को पकड़ा गया। इसमें कुछ युवतियां होटल में ही आकर ठहरती थीं और कुछ को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। गंज पुलिस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।