दंतेवाड़ा जिले में एक बेहद दरिंदगी भरी घटना सामने आई है, जिसमें एक 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां बच्ची को उपचार के बाद गुरुवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है।
इस मामले में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्य दंतेवाड़ा,बबीता पांडे,डाॅ निर्मला साहू और श्यामसिह ठाकुर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में हैँ। बबीता पांडे का कहना है कि घटना 13 मई को घटित हुई,परन्तु पुलिस ने बाल कल्याण समिति को कोई जानकारी नहीं दी जबकि नियमत: पुलिस का दायित्व था की घटना के 24 घंटे के अंदर ही बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दी जाए।
मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के घर नाबालिग का आना जाना था और वह भी परिवार कि सदस्य की तरह था। 13 मई की रात दोनों परिवार के लोगों ने नाबालिग को बालिका के पास छोड़कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने इस घृणित वारदात को अंजाम दिया।