सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। एक ही परिसर में संचालित या कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों को समीप के बड़े स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में 431 स्कूलों का एकीकरण हो चुका है, वहीं पूरे बिलासपुर संभाग में यह संख्या 3085 तक पहुंच गई है।
डीपीआई को भेजी जाएगी अतिशेष शिक्षकों की सूची
शहरी इलाके में आधा किमी के अंदर स्थित स्कूल में 30 से कम दर्ज संख्या होने और ग्रामीण इलाकों में एक किलोमीटर के अंदर 10 से कम दर्ज संख्या होने पर युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। अतिशेष शिक्षकों की सूची बनने का काम शुरू हो गया है। ब्लॉकों से शिक्षकों की सूची बनाकर जिला शिक्षा कार्यालय बुलाया गया है। जहां से जिला स्तर की अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार होगी। इसके बाद उसको डीपीआई के पास भेजा जाएगा।
मर्ज होने वाले स्कूलों की संख्या
जिला – स्कूल
बिलासपुर – 431
मुंगेली – 337
कोरबा – 469
जांजगीर-चांपा – 366
रायगढ़ – 557
सक्ती – 342
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 378
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 205