सूरजपुर जिले में 95 लाख की ठगी का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में 95 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम अशफाक उल्लाह है। उसने 20 साल के परिचित कारोबारी को ही ठगी का शिकार बनाया। अशफाक ने झांसा दिया कि, वो अडाणी ट्रेडिंग कम्पनी में काम करता है ये कंपनी इन्वेस्ट करने वाले को 10 प्रतिशत हर महीने ब्याज देती है।

17 प्रतिशत ब्याज के साथ 6 महीने में पैसा दोगुना करने का भी झांसा दिया। लालच में आकर व्यापारी दिनेश जैन (47 साल) ने पहले तो 10 लाख दिए फिर रिश्तेदारों से लेकर करीब 95 लाख दे डाले। 6 महीने बाद जब वे पैसे मांगने गए तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। ठगी के आरोपी अशफाक उल्लाह और उसका परिवार भी शामिल है। सभी के खिलाफ पहले से 85 शिकायतें दर्ज है। 6 महीने पहले 10 करोड़ ठगने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया था।

7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दिनेश सूरजपुर का रहने वाला है। उसने सीजेएम न्यायालय में परिवाद पेश कर अशफाक उल्लास, ज़रीफ़ उल्ला समेत 7 के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

दिनेश जैन ने बताया कि जरीफ उल्लाह से उनकी जान पहचान करीब 20 सालों से है। जनवरी 2024 में उनकी बेटी कोमल की सहेली सदफ से जरीफ उल्लाह के बेटे अशफाक उल्लाह की शादी तय हुई थी। इसके बाद अशफाक भी उनके घर आने लगा।

कुछ माह में रकम दोगुना करने का दिया झांसा

दिनेश जैन को अशफाक उल्लाह ने झांसा दिया कि वो 10 माह में राशि दोगुना कर देगा। 13 जनवरी 2024 को दिनेश जैन ने 10 लाख रुपए उनके कहने पर आशिया बेगम के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

कुछ दिनों बाद अशफाक उनके घर आया और कहा कि आप मानपुर में जो जमीन लेना चाहते हैं, उसके विक्रेता को कोई और खरीदार मिल गया है। वो जमीन के दो-ढ़ाई करोड़ दे रहा है।

अशफाक ने यह भी कहा कि, विक्रेता मेरे पिता जरीफ के खास मित्र हैं। उन्हीं ने पिता को ये बात बताई है। इसके बाद झांसा देकर देते हुए कहा कि, वो जमीन आपको दिला सकता हूं।

अगर आप अडाणी ट्रेडिंग कम्पनी में पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो 17 प्रतिशत ब्याज देंगे और 5 महीने में राशि डबल कर देंगे।