जशपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग महाकुंभ की शुरुआत हुई

Chhattisgarh Crimesजशपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग महाकुंभ की शुरुआत हुई। यह आयोजन 15 से 21 जून तक चलेगा। वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित पहले दिन के कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने शशकासन, शलभासन, उत्तानपादासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन समेत कई आसन और प्राणायाम सिखाए। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य संतुलित रहता है।

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने योग को जीवन का अहम हिस्सा बताया। 21 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग जरूरी है। योग सप्ताह के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में योग गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने योगाभ्यास किया।