छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। रायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
वहीं प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के 7 जिलों और 26 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हफ्तेभर बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी।
उत्तरी हिस्से के 7 और 15 जिले में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर छत्तीसगढ़ के 7 जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ में यलो अलर्ट है।
वहीं अगले 3 घंटे सुबह 7 से 10 बजे तक बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, रायपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर में अंधड़ चलेगी, बौछारें पड़ेंगी।
कोरिया में 70 मिलीमीटर बरसा पानी
पिछले 24 घंटे की बात करें तो 24 से अधिक जिलों में 78 से ज्यादा जगहों पर बारिश हुई है। औसतन बारिश 26.03 MM दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश 70 MM कोरिया जिले में हुई है। वहीं सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर माना का रहा।