छत्तीसगढ़ में रविवार को 7 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बिलासपुर, जीपीएम, कोरिया, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा जिला शामिल है। वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
उत्तरी हिस्से को छोड़ बाकी हिस्सों में अगले 5 दिन तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। शनिवार को प्रदेश भर में औसत 6.5 MM बारिश ही दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को ये आंकड़ा 12.2 MM था। यानी पिछले दो दिनों से मानसून की तीव्रता कम हुई है।
बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश
ओवरआल बात करें तो 1 जून से अब तक 364.1 MM औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 540.3 MM बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 176.4 MM बारिश दर्ज हुई है।
अलग-अलग जिलों में बारिश का हाल
1 जून से अब तक सरगुजा में 275.9 मि.मी., सूरजपुर में 451.7 मि.मी., जशपुर में 474.8 मि.मी., कोरिया में 398.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 354.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 343.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 348.3 मि.मी., गरियाबंद में 318.1 मि.मी., महासमुंद में 333.7 मि.मी. और धमतरी में 322.7 मि.मी. औसत बारिश दर्ज हुई है।
बिलासपुर में 387.1 मि.मी., मुंगेली में 254.7 मि.मी., रायगढ़ में 519.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 363.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 491.4 मि.मी., सक्ती में 422.6 मि.मी., कोरबा में 464.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 368.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड हुई है।
दुर्ग जिले में 303.7 मि.मी., कबीरधाम में 258.0 मि.मी., राजनांदगांव में 298.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 484.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 245.9 मि.मी., बालोद में 380.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
कोंडागांव में 263.1 मि.मी., कांकेर में 366.8 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 397.2 मि.मी., सुकमा में 209.3 मि.मी. और बीजापुर में 444.2 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।