छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवाही गांव में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवाही गांव में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आईं है।

डौंडी पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार अपने निजी काम से दल्लीराजहरा आए थे और लौटते समय खैरवाही गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो रोड से करीब 20 फीट नीचे पुलिया के पास नाले में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए डौंडी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज जारी है।