छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों के द्वारा लगातार धान की फसलों को नुकसान किया जा रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों के द्वारा लगातार धान की फसलों को नुकसान किया जा रहा है। बुधवार की रात में हाथी जंगल से निकलकर खेतो तक पहुंचे और जिले में 22 किसानों की फसल को चौपट कर दिया। वहीं 1 कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त किया है।

रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में 7 हाथी का दल विचरण कर रहा था। जहां रात के समय में जोबी परिसर के नंदगांव में यह दल बस्ती के करीब खेतों में पहुंच गया। यहां हाथियों ने धान के खेत में जमकर नुकसान किया।

बताया जा रहा है कि 6 किसानों के फसल को हाथियों ने चौपट किया। इस दल में 3 मादा और 4 शावक थे। ग्रामीणों को रात में इसकी जानकारी हुई तो उसे जंगल की ओर भगाने पहुंचे, लेकिन हाथी खेतों में रहा और सुबह होने के बाद वापस जंगल लौट गए। सुबह विभाग के द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में धान और फसल नुकसान वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में 17 जगह नुकसान किया है। जिसमें धरमजयगढ़ रेंज के प्रेमनगर में 6 किसानों के फसल, बाकारूमा में 5 किसानों का फसल और 1 कच्चा मकान क्षतिग्रस्त किया है। इसके अलावा कापू रेंज के सकालो, इंदकालो और अलोला में 5 किसानों के फसल को हाथियों बर्बाद किया है।

जिले में 175 हाथियों की मौजूदगी रायगढ़ जिले में 2 वन मंडल है और दोनों वन मंडल को मिलाकर 175 हाथी जंगल में मौजूद हैं। जहां घरघोड़ा रेंज में 60, खरसिया में 7 और रायगढ़ रेंज में 33 हाथियों की मौजूदगी है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में 75 हाथी विचरण कर रहे हैं।