गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित यादव ने अपने जन्मदिन पर तलवार के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी के दौरान इस पोस्ट को देखा। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे की तलवार भी जब्त कर ली है।

आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR

गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना या हिंसात्मक सामग्री पोस्ट करना अपराध है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी