पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए अब तक नया हॉस्टल नहीं बन पाया

Chhattisgarh Crimesपं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए अब तक नया हॉस्टल नहीं बन पाया है। बाकी ईयर के छात्रों के हास्टल रूम अलॉट है, उनकी स्थिति भी खस्ताहाल है। कुछ समय पहले मेडिकल स्टूडेंट ने इस मुद्दे को लेकर हेल्थ मिनिस्टर के सामने मांग भी की थी। वहीं पिछले कई सालों से कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन हॉस्टल की मांग कर रहा है।

विकल्प के तौर पर प्राइवेट बिल्डिंग में हॉस्टल शिफ्ट करने की कवायद भी कई सालों से चल रही थी। फाइनली इसके लिए अनुमति मिल गई है। कॉलेज प्रबंधन अब किराए के लिए बिल्डिंग तलाश रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 200 छात्रों के लिए सर्वसुविधायुक्त बिल्डिंग के लिए 1 सितंबर तक प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

इससे पहले टैगोर नगर स्थित विधायक विश्राम गृह को हॉस्टल बनाने की योजना थी, लेकिन शासन ने मना कर दिया, क्योंकि ये विश्राम गृह कॉलेज से करीब 8 किमी दूर है। इस समय एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों के पहले राउंड का एडमिशन चल रहा है और 139 छात्रों का एडमिशन भी हो गया है।

हॉस्टल नहीं होने से छात्र-छात्राओं को देवेंद्रनगर और आसपास स्थित मकानों में महंगे किराए में रहना पड़ेगा। ऐसे में अब ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है।